अंडाल (दुर्गापुर) : दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, अंडाल में राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति की 15वीं बैठक 25 मार्च, 2025 को दिव्यज्योति भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में उप महाप्रबंधक (वि.) श्रीमती संजुलता मोहंती ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष की अनुमति से हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ ने कार्यसूची के अनुसार बैठक का संचालन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान व समिति अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन ने कार्यालयीन कार्यों, नोटशीट, पत्राचार (ई-मेल सहित) एवं ई-ऑफिस में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के उपयोग से काम आसान होता है और बात स्पष्ट रूप से समझ आती है। उन्होंने हिंदी सॉफ्टवेयर, यूनिकोड फॉन्ट, वॉइस-टू-टेक्स्ट तथा अनुवाद टूल्स—जैसे ‘भारती बहुभाषी अनुवाद सारथी’ व ‘हिंदी शब्द सिंधु’—के उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने एचआर प्रशिक्षणों में राजभाषा विषय को शामिल करने का सुझाव दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों/अनुभागों को पुरस्कृत करने, राजभाषा कार्यान्वयन की नियमित समीक्षा करने तथा सभी नाम-पट्ट एवं प्रचार सामग्री को बंगला, हिंदी एवं अंग्रेज़ी में प्रदर्शित करने पर भी बल दिया। आगे उन्होंने तकनीकी बैठकों में हिंदी शब्द-अभ्यास एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित कर विजेताओं को सम्मानित करने की बात कही।

बैठक में पिछली (14वीं) बैठक के कार्यवृत्त की संपुष्टि की गई। दिसंबर, 2025 अंत की तिमाही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इस दौरान धारा 3(3), राजभाषा नियम-5, मूल पत्राचार, हिंदी में टिप्पणियाँ, प्रशिक्षण आदि विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। परियोजना के विभिन्न अनुभागों यथा- संरक्षा, मानव संसाधन, संविदा व सामग्री, परिचालन, रासायनिक प्रयोगशाला, सीएचपी, एमपीसी, विद्युत, वाटर पैकेज, टीजी अनुरक्षण आदि में हुई हिंदी प्रगति की प्रस्तुति संबंधित अनुभागाध्यक्षों द्वारा की गई।
बैठक में परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुकदेव खाँ, महाप्रबंधक श्री सत्य रंजन पांडा तथा श्री राजेश कुमार लायेक सहित समिति सदस्य—उप महाप्रबंधक श्री देबकांति गुप्ता भाया, श्री पुलकेश चटर्जी, श्री मलय कुमार पात्र, श्री मुदस्सर जावेद, श्री विशाल अग्रवाल, श्री ऋषिकेश कुमार, श्री बाबलु घोष, श्री एस. के. मोकार्रब हुसैन; वरिष्ठ प्रबंधक श्री आशीष तरु चटर्जी, श्री सुनील गोराँई, श्री पार्थ मुखोपाध्याय, श्री जयंत कुमार यादव, श्रीतम कुमार विशोयी, श्रीमती बिनीता सरकार, श्री दिलीप कुमार, श्री मोहन जगनानी, श्री शुभम चटर्जी; प्रबंधक श्री अनिर्बाण पाल, श्रीमती अनुपमा तिवारी, श्री सुखेन्दु मंडल, श्री प्रशांत कुमार, श्री आतिश कुमार पंडा, श्रीमती मोनालिसा नायक, श्री एच. एस. कुमार हरि आदि शामिल हुए। अंत में हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
