उखरा ग्राम पंचायत ऑफिस में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तस्वीरें लगाई गईं।

उखड़ा – भारतीय जनता पार्टी की ओर से उखड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय के प्रधान कार्यालय में भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की तस्वीर लगाई गई इस मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बर्दवान जिला के सदस्य बप्पा घोष रानीगंज विधानसभा मंडल तीन के उपाध्यक्ष श्यामल नंदी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्य मऊ भंडारी के अलावा भाजपा नेता भोला धीबर, गणेश मांझी, आशीष कर्मकार, प्रदीप घोष एवं अनेक

भाजपा कर्मी उपस्थित थे इस मौके पर इस विषय में श्यामल नंदी ने कहा कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के विभिन्न ग्राम पंचायत कार्यालय एवं सरकारी कार्यालय में विश्व बांग्ला एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर थी भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी कार्यालय में भारत देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाई जा रही है आज उखड़ा ग्राम पंचायत में तस्वीर लगाई गई इस मौके पर उपस्थित उखड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान मीणा कोल ने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार जो भी कार्य होगा सभी जगह पर किया जा रहा है और आज हमारे ग्राम पंचायत में भी किया गया यह बहुत खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *