भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गई

उखड़ा – पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्रके छोरा ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित शंकरपुर कैंटीन में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गई एवं सफाई अभियान का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर उपस्थित भाजपा के पुराने कार्यकर्ता शेख बदरू दूजा ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी में विगत वर्ष 2021 में भाजपा नेता जितेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में शामिल हुआ था और आज तक भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर पार्टी के लिए कार्य कर रहा हूं आज भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल की जनता ने दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया है जिसके कारण

भारतीय जनता पार्टी बहुत ज्यादा सीट लेकर सरकार बनाने जा रही है मैं मुस्लिम समुदाय से आता हूं इसके कारण मुझे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था लेकिन मैं हार नहीं माना आज हमें अच्छा लग रहा है अब पश्चिम बंगाल का विकास तेज गति से होगा इस मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आसिफ इकबाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद मेरे ऊपर बहुत सारे अत्याचार हुए मेरे घर पर हमला हुआ उसके बावजूद भी हम लोगों ने भाजपा का दामन नहीं छोड़ा आज बहुत खुशी की बात है भाजपा का सरकार बनने जा रहा है पश्चिम बंगाल के युवाओं को गुमराह किया जा रहा था विशेष कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को तृणमूल कांग्रेस पार्टी की तरफ से बहुत सारा प्रलोभन दिया गया था और जात धर्म के नाम पर एक दूसरे को अलग करके राजनीति रोटी सेकी जा रही थी लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दिया है अब पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है इसके खुशी में आज हम लोगों ने मिठाइयां बाती और सफाई अभियान का कार्यक्रम किया पांडेश्वर विधानसभा के विधायक जितेंद्र कुमार तिवारी का सहयोग हम लोगों को पहले भी मिला है और आने वाले समय में भी मिलेगा पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र अब तेज गति से विकास की राह पर चलेगी और यहां की युवाओं को रोजगार के साथ-साथ एक दूसरे के साथ भाईचारा से रहने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *