चितरंजन स्टेशन के पास मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका​

हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेलखंड पर चितरंजन रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे ट्रेन से गिरकर हुए हादसे की आशंका मानकर चल रही है। घटना चितरंजन स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर (अप लाइन, पोल संख्या 236/29 और 236/31 के बीच)। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है । शव पटरी के किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, किसी तेज रफ्तार ट्रेन से असंतुलित होकर नीचे गिरने से यह दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *