आसनसोल, 21 नवंबर 2025: यात्री सुरक्षा पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने ऑपरेशन सतर्क के तहत आसनसोल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को, जीआरपीएस आसनसोल के साथ समन्वय में, आसनसोल स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में गहन सुरक्षा और तोड़फोड़-रोधी जाँच करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म संख्या 4 पर एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला। पूछताछ करने पर कोई भी व्यक्ति बैग लेने के लिए आगे नहीं आया।जांच करने पर बैग में ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की की 17 बोतलें (प्रत्येक 750 मिली) पाई गईं। किसी भी अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए इन बोतलों को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया गया।सभी औपचारिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, लावारिस शराब को जीआरपीएस आसनसोल द्वारा दोपहर 12:55 बजे से 13:05 बजे के बीच आधिकारिक रूप से जब्त कर लिया गया।आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा जवानों द्वारा की गई यह त्वरित और निर्णायक कार्रवाई, कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आसनसोल स्टेशन को सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित रखने के प्रति उनकी सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
‘ऑपरेशन सतर्क’: आसनसोल रेलवे सुरक्षा बल ने आसनसोल स्टेशन पर लावारिस शराब बरामद की
